logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खबर नहीं लिखने के ऐवज में पैसे मांगना नामी अख़बार के सिटी एडिटर को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के सदर पुलिस ने फिरौती के एक मामले में एक दैनिक समाचार पत्र के सिटी एडिटर को 80 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि समाचार पत्र के सिटी एडिटर ने आरटीओ एजेंट  से उसके विरुद्ध अपने समाचार पत्र में खबर प्रकाशित नहीं करने के एवज में पैसों की मांग की थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 55 वर्षीय आरटीओ एजेंट धनराज शर्मा हैं। कुछ दिन पहले नागपुर ग्रामीण आरटीओ में एक मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया था और इस मामले में धनराज शर्मा की भूमिका के बारे में आरोपी ने अपने समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की थी।

आरोप है कि, धनराज शर्मा को उसी मामले में खबर प्रकाशित नहीं करने के बदले में आरोपि ने 10 लाख की मांग की थी। हालांकि भावताव के बाद मामला 7 लाख मे सेटल हुआ था। बताया जा रहा है कि, धनराज ने आरोपि  को पहली किस्त के रूप में 28 अगस्त को 100,000 रूपये दिए थे। बाद में पैसे नहीं देने की इच्छा के चलते ही शर्मा ने इसकी शिकायत सदर पुलिस से की थी।

सदर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर डीसीपी मदने के निर्देश पर एक ट्रैप लगाया था। गुरुवार को जैसे ही आरोपी  80 हजार रुपए लेने के लिए सदर परिसर में पहुंचा पुलिस ने उसे पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।