logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कटर से काटी एटीएम मशीन फिर लगी आग, अज्ञात चोर ने उड़ाए 32 लाख रुपये, पुलिस ने किया मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन स्टेशन अंतर्गत अज्ञात चोर ने एक एटीएम को कटर से काटने के बाद उसमें आग लगाकर 32,40,400 रुपये की नकदी चुरा ली। यह रविवार रात और सोमवार सुबह के बीच हुई।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात 11.25 से सोमवार सुबह 09.45 बजे के बीच हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्लॉट नं. 21, इंगोले नगर, बोरकर हॉस्पिटल के सामने एसबीआई बैंक के एटीएम का अज्ञात आरोपी ने पहले कटर मशीन से दाहिना हिस्सा काटा जिसके कारण एटीएम मशीन में आग लग गई। आग के कारण मशीन खराब होने से आरोपी ने मशीन के सिस्टम से 32,40,400 रुपये की नकदी चुरा ली।

सुबह मशीन देखने के बाद घटना की जानकारी मिलने पर पेमेंट सर्विसेज कंपनी के चैनल एक्जीक्यूटिव, वाठोडा के नरेंद्र श्यामलाल नवले पुलिस में एटीएम से पैसे चोरी होने की शिकायत हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।    

नवले द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन हुडकेश्वर में आरोपी के खिलाफ धारा 461, 380, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

देखें वीडियो: