logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: सिहोरा में 'बैंक ऑफ इंडिया' का एटीएम तोड़ने का प्रयास, कोशिश नाकाम होने पर चोर फरार


भंडारा: जिले के सिहोरा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर तुमसर-बापेरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 'बैंक ऑफ इंडिया' शाखा की एटीएम मशीन को अज्ञात चोर ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा।

प्रारंभिक अनुमान है कि घटना रात के आसपास हुई होगी। बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

तुमसर और बपेरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'बैंक ऑफ इंडिया' का एटीएम है. अज्ञात चोर ने इस एटीएम की मशीन के सामने साइड लॉकर का लोहे का कवर खोल लिया.

एटीएम मशीन से पैसे निकालने वाले रोलर को तोड़कर एटीएम से पैसे चुराने का प्रयास किया. लेकिन मशीन पूरी तरह से नहीं टूटने से वह सफल नहीं हो पाया. कुछ नागरिकों की नजर इस घटना पर पड़ जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर वहां से निकला. उक्त घटना की जानकारी लगते ही सिहोरा थाने के थानेदार नितिन मदनकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।