logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर जिला न्यायालय में गांजा तस्करी का प्रयास नाकाम, हत्या के दोषी कैदी समेत तीन गिरफ्तार


नागपुर: जिला न्यायालय में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी गांजा तस्करी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, कैदी ने गांजा अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर जेल में पहुंचाने की योजना बनाई थी। हेड कॉन्स्टेबल सुनील तिवारी को इस बारे में पहले ही सूचना मिल गई थी, जिसके बाद पुलिस निरीक्षक मनीष बनसोड के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

न्यायालय परिसर में तीन संदिग्ध रवी विलास धांडे, अनुज राजू नागपुरे और एक नाबालिग को पकड़ा गया। जांच में रवी धांडे के पास से गांजे की पुड़िया बरामद हुई। धांडे मकोका का आरोपी है और 15 दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया और मामला दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल तिवारी, शोएब शेख, प्रितम ठाकुर और चंद्रशेखर फिसके का विशेष योगदान रहा। सतर्कता के कारण एक बड़ा आपराधिक षड्यंत्र विफल हो गया।