logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बोनट पर चढ़कर कार को रोकने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की खोजबीन; देखें वीडियो


नागपुर: आपने सिनेमा में देखा होगा कि बोनट पर चढ़कर कार रोकी जा रही है, लेकिन नागपुर में ऐसा ही एक वाक्य हुआ हैं।  जहां एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस बार बाइक चालक ने कार चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक भाग गया। फिर बाइक सवार सीधे कार के बोनट पर चढ़ गया और उसने कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी बल्कि बाइक सवार को 4 किलोमीटर तक ले गया। ये पूरा मामला एक राहगीर ने अपना कैमरे में कैद कर लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना नागपुर के अजनी पुलिस थाना अंतर्गत नरेंद्र नगर रिंग रोड की मंगलवार रात की बताई जा रही है। दुपहिया सवार को इस कार के चालक ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद दोपहिया सवार ने कार को रोकने की कोशिश की थी। हालांकि इस दौरान कार चालक ने अपनी कार  शुरू कर वहाँ से भागने की कोशिश की। जिसके बाद दुपहिया सवार  कार के बोनट पर ही सवार हो गया।

कार चालक उसे नरेंद्र नगर से लेकर ओमकार नगर चौक तक कार के बोनट पर ही करीब 4 किलोमीटर तक ले गया। हालांकि इस दौरान राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो कि  अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, ओमकार नगर चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बोनट पर सवार दोपहिया सवार ने भी हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी के स्टेरिंग को पकड़ लिया जिसके बाद मजबूरन कार चालक को अपनी गाड़ी  रोकनी पड़ी। लोगों की भीड़ ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।