logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

दो एटीएम में चोरी का प्रयास,अज्ञात चोरो ने उड़ाए 22 लाख रूपए


वर्धा - जिले के वायगांव और बोरगाव में सोमवार सुबह दो एटीएम में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर 22 लाख रूपए की नकदी चुरा ले गए.दोनों एटीएम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के थे.और वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने गैस कटर और सिलेंडर को वही छोड़कर फ़रार हो गए.हिंगणघाट मार्ग पर वायगाव और बोरगांव दो जगहों पर एटीएम में चोरी हुई है.रविवार देर रात तीन बजे के लगभग यह वारदात हुई है.चोरी को अंजाम देने के लिए दोनों एटीएम में पहुंचे चोर चालक थे और उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में काले रंग का स्प्रे मार दिया। चोर पहले  वायगांव के एटीएम पहुंचे जहां गैस कटर के माध्यम से उन्होंने मशीन को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।जिसके बाद वह बोरगाव पहुंचे और मशीन में रखी 22 लाख रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए.स्थानीय लोगो को सुबह वारदात की जानकारी लगी.जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.पुलिस ने फ़िलहाल मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है.