logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Atul Patil Murder Case: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मुक्त कोकड्डे के पति विष्णु कोकड्डे को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, बताया हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता


नागपुर: सोमवार रात नागपुर जिले में हुई एक नृशंस हत्या ने पूरे राजनीतिक हलके में हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी के युवा ग्राम पंचायत सदस्य की नृशंस हत्या के बाद अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी के सरपंच की गिरफ्तारी ने गंभीर राजनीतिक मोड़ ले लिया है।

सोमवार रात पिपला डाकबंगला गांव में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत सदस्य अतुल पाटिल (उम्र 30) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही पलों में गांव में भय का माहौल फैल गया। घटना के बाद खापरखेड़ा पुलिस ने आनन-फानन में जांच शुरू की और युवक हिमांशु कुंभलकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक अतुल पाटिल ने हिमांशु से कुछ पैसे उधार लिए थे और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी पैसे को लेकर विवाद के चलते हत्या की गई होगी।

हालांकि, मामले ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया जब पुलिस ने पिपला डाकबंगला गांव के सरपंच विष्णु कोकडे को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि कोकड़े स्थानीय कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और नागपुर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष मुक्ता कोकड़े के पति हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रतिनिधि पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगने से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब इस बात की जांच की जा रही है कि हत्या सिर्फ पैसों का विवाद था या फिर इसके पीछे कोई राजनीतिक रंजिश थी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पाटिल और कोकड़े के बीच पहले से कोई राजनीतिक मतभेद तो नहीं थे। कुछ स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस को दोनों के बीच तनाव की घटनाओं का जिक्र किया है।

इस मामले के चलते फिलहाल पिपला डाकबंगला इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है। अब पूरे जिले की नजर इस बात पर है कि इस मामले की आगे की जांच किस दिशा में जाएगी और और क्या तथ्य सामने आएंगे।