logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दाताला फाटा के पास ऑटो चालक की हत्या, पुलिस कर रही अज्ञात आरोपियों की तलाश


नागपुर: नागपुर के हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत देर रात अज्ञात आरोपियों ने दाताला फाटा के पास अपनी बाइक से घर लौट रहे एक ऑटो चालक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान दिनेश हरिदास नागराले के रूप में हुई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.

नागपुर के हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत दाताला फाटा के पास कच्ची सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी थी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. 

मृतक 53 वर्षीय बड़गांव गुजर निवासी दिनेश हरिदास नगराले था. दिनेश बुटीबोरी में ऑटो चलाता है. परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं. उसकी पत्नी आशा वर्कर के रूप में काम करती हैं. दिनेश का टेंभरी गांव में पुराना घर है जहां उसका भाई रहता है. रात में अपना ऑटो भाई के घर पर छोड़कर दिनेश अपनी स्प्लेंडर गाड़ी से घर लौट आता था. 

गुरुवार रात भी जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने उसे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटनास्थल पर पुलिस को लकड़ी का डंड़ा मिला है. दिनेश के पूरे शरीर पर मार के निशान है और चेहरे पर भी गंभीर घाव है. बताया जा रहा है कि दिनेश के पास का मोबाइल फोन गायब है. हालांकि धंधे के करीब एक हजार रुपये उसकी जेब में ही मौजूद थे, जिसके चलते लूटपाट के इरादे से हत्या होने की आशंका भी खत्म हो गई है. 

परिजनों की माने तो उनका किसी से भी कोई भी दुश्मनी या झगड़ा नहीं था.ऐसे में दिनेश की हत्या पुलिस के लिए पहेली बन गई है जिसे सुलझाने की कोशिश हिंगना पुलिस कर रही है.