logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या, मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई घटना


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। तीन आरोपियों ने सिद्दकी पर कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। सरे आम हुई इस वारदात से मुंबई में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिद्दकी बांद्रा ईस्ट स्थित अपने आफिस में बैठे हुए थे। रात 9.35 को जैसे ही वह बाहर निकलते हैं, कार में सवार तीन लोग उनके पास पहुंचते हैं और उनपर गोलियां चला देते हैं। सिद्दकी को पांच गोलियां लगी। जैसे ही सिद्दकी को गोली मारने की बात सामने आई समर्थकों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पटाखों की आवाज का उठाया फायदाद

शहरा के मौके पर मुंबई में हर जगह रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के तहत सिद्दकी भी अपने क्षेत्र में मौजूद थे। शाम को जब पटाखे फोड़े जा रहे थे इसी समय का फायदा उठाकर आरोपियों ने सिद्दकी पर हमला कर दिया। पटाखे की आवाज के कारण किसी को गोली चलने का समझ नहीं आया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था।

युवा नेता के तौर पर शुरु किया था करियर 

सिद्दकी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत युवा नेता के तौर पर की थी। वह कई बार बीएमसी में पार्षद रहे। इसके बाद 1999 में उन्होंने बांद्रा ईस्ट से पहली बार विधानसभा चुनाव लडा और विधायक बने। 1999, 2004 और 2009 में वह चुनाव जीतते रहे। हालांकि, 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2019 के विधानसभा चुनाव में सिद्दकी ने अपने बेटे जिशान सिद्दकी को मैदान में उतारा। इस साल फरवरी में सिद्दकी ने कांग्रेस छोड़ एनसीपी में शामिल हो गए थे।