logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने अकोला से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार


अकोला: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दकी हत्याकांड मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। क्राइम ब्रांच ने हत्याकांड मामले में अकोला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अकोट तहसील के पनाज निवासी सुमित दिनकर वाघ (26) के रूप में हुई है।

जाँच अधिकारियो ने बताया कि, "वाघ ने गुजरात के आनंद जिले में कर्नाटक बैंक की पेटलाद शाखा के खाते से गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह के भाई नरेशकुमार और गिरफ्तार आरोपी रूपेश मोहोल और हरीशकुमार को पैसे ट्रांसफर किए। उसने गिरफ्तार आरोपी सलमान वोरा के नाम से लाए गए सिम का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए।"

आगे बताया कि, "पैसे वांछित आरोपी शुभम लोनकर के निर्देश पर ट्रांसफर किए गए थे, जो वाघ के ही तहसील का रहने वाला है और दोनों करीबी दोस्त हैं। वे अकोट में कॉलेज के साथी थे।" आनंद के पेटलाद निवासी सलमान वोरा को हाल ही में अकोला के बालापुर से पकड़ा गया था।