logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: बाबा सिद्दीकी हत्या मामला; अकोला से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया एक और आरोपी


अकोला: गुजरात के आनंद जिले के पेटलाड के रहने वाले सलमानभाई इकबालभाई वोहरा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में रविवार को पूछताछ के लिए अकोला के उराल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के लोहारा से हिरासत में लिया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या अब 25 हो गई है।

पुलिस को जानकारी मिला कि गुजरात के पेटलाड का रहने वाला सलमानभाई इकबालभाई वोहरा अपनी सास के अंतिम संस्कार के लिए बालापुर तहसील के लोहारा आया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। उराल पुलिस की मदद से दोपहर करीब दो बजे उसे हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि वोहरा ने इस बैंक खाते से इस मामले में आरोपियों को आर्थिक मदद मुहैया करायी थी। वोहरा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने आरोपियों को पैसे ट्रांसफर किये हैं. उसने पुलिस को बताया कि गलती से पैसे ट्रांसफर हो गए। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है।

आरोपी सलमान ने गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह, रूपेश मोहोल और हरीश कुमार के भाई नरेश कुमार सिंह को आर्थिक मदद की थी। हत्या के बाद हरियाणा के गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मराज कश्यप को हिरासत में लिया गया था। इस मामले में अकोट का शुभम उर्फ ​​शुब्बू और उसका भाई प्रवीण लोनकर भी शामिल हैं। एक और आरोपी की हिरासत से मामले में एक बार फिर अकोला जिले का नाम सामने आया है।