logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

बाबाजी दाते महिला बैंक गबन मामला; सीईओ सुजाता महाजन, पति विलास महाजन और चार अन्य को सात दिन की पुलिस रिमांड


यवतमाल: बाबाजी दाते महिला बैंक में 242 करोड़ रुपये के गबन मामले में 206 लोगों को आरोपित किया गया है. इस मामले में एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

इस मामले में सहकारिता विभाग द्वारा नियुक्त किए गए विशेष लेखा परीक्षक की शिकायत पर 13 अगस्त को 206 लोगों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया गया था. 

इसके बाद पुलिस ने करीब एक महीने से गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की. शुक्रवार सुबह चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजाता विलास महाजन, विलास सुधाकर महाजन तथा चार अन्य शामिल हैं.

शुक्रवार शाम सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.