logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: बडनेरा-अकोला मार्ग 40.34 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, साढ़े आठ लाख का माल जब्त


अमरावती: कार में एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे तीन लोगों को पुलिस आयुक्त की विशेष टीम ने बडनेरा-अकोला मार्ग से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 लाख 32 हजार 700 रुपए कीमत की 40.34 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार, 3 मोबाइल फोन और एक तराजू जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हबीबनगर, अमरावती निवासी अब्दुल एजाज अब्दुल अजीम (47), खुर्शीदपुरा निवासी शाहरुख खान बिस्मिल्लाह खान (30) और जूनी वस्ती, बडनेरा के अविनाश मनोज खांडेकर (28) हैं। 

गश्त पर निकली एक विशेष टीम को सूचना मिली कि एक कार में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स मुंबई से अमरावती में बिक्री के लिए लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर विशेष दल ने बडनेरा-अकोला मार्ग पर जाल बिछाया और संदिग्ध कार को रोका। उस समय कार में अब्दुल एजाज, शाहरुख खान और अविनाश बैठे थे।

विशेष टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 40.34 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एमडी ड्रग्स, एक कार, 3 मोबाइल फोन और एक तराजू समेत कुल 8 लाख 32 हजार 700 रुपए मूल्य का कीमती सामान जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ बडनेरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।