logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: बजरंग दल और महाराष्ट्र गो सेवा आयोग के कार्यकर्ताओं ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े मवेशियों से भरे वाहन, 13 गोवंश को मिला जीवनदान


नागपुर: रामटेक थाना अंतर्गत बजरंग दल एवं महाराष्ट्र गो सेवा आयोग के कार्यकर्ताओं ने फिल्मी स्टाईल से मवेशियों से भरी दो गाड़ियों को पकड़ कर रामटेक पुलिस के सुपुर्द किया. इस वाहन में कुल 13 गोवंश भरे हुए पाए गए.

बजरंग दल एवं महाराष्ट्र गो-सेवा आयोग के कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर की गई मोर्चाबंदी में मवेशियों से भरी तीन गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया. दो गाड़ियों को पकड़ कर रामटेक पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. इन दोनों गाड़ियों में कुल 13 मवेशियों सहित 15 लाख 88 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. 

इस प्रकरण में अंकित चोपकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे आरोपी कपिल जाधव को गिरफ्तार करने के लिए रामटेक पुलिस यवतमाल गई हुई है. इस मामले को लेकर रामटेक थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं. सभी मवेशियों को देवलापार गो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र में भेजा गया है.