logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Bhandara: 11 वर्षीय छात्र को स्कुल वैन ने कुचला, मौके पर हुई मौत


भंडारा: आज मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे भोजापुर रोड पर ह्रदय विदारक घटना हो गई। जिसमें एक स्कुल वाहन ने 11 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. मृत छात्र का नाम आदि रूपचंद बागड़े (11, भोजापुर) है और वह संत शिवराम स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ता था।

मिली जानकारी के अनुसार, आदि सुबह किसी काम से बाहर गया था। साइकिल से लौटते समय भोजापुर रोड पर तेज रफ्तार स्कूल वैन ने उसे कुचल दिया। MH36-H8486 क्रमांक की यह निजी स्कूल वैन रॉयल पब्लिक स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही थी। हादसे के बाद स्कूल वैन चालक ने मौके से भागने की कोशिश की. लेकिन नागरिकों ने कुछ दूरी पर स्कूल वैन को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया.

मृतक छात्र के पिता रूपेश बागड़े की घर के बगल में चाय की दुकान है और उनकी हालत बहुत खराब है। बच्चे की आकस्मिक मौत से बागड़े परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस घटना के बाद हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. स्कूल वैन चालक द्वारा किये गये हादसे से अब अभिभावकों और छात्रों में भय व्याप्त हो गया है।