logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: नाबालिग यौनशोषण मामले में फरार डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण, अदालत ने पुलिसकस्टडी में भेजा


भंडारा: भंडारा जिले के साकोली स्थित श्याम अस्पताल में सोनोग्राफी के नाम नाबालिग का यौन शोषण करने मामले में फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर देवेश अग्रवाल ने आखिर अदालत ने आत्मसमर्पण कर दिया। जहां अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

भंडारा जिले के साकोली स्थित श्याम हॉस्पिटल में एक नाबालिग लड़की के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी मां के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, जहां आरोपी डॉ. देवेश अग्रवाल ने सोनोग्राफी की ज़रूरत बताकर मां और नर्स को बाहर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने सोनोग्राफी कक्ष में लड़की के साथ करीब आधे घंटे तक अश्लील हरकतें कीं.

घटना के बाद लड़की ने सारी जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद साकोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा था। इस बीच उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। आखिरकार, 28 जुलाई को आरोपी डॉक्टर ने जिला एवं सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद अदालत ने उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया।