logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 307 किलो टरफल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


भंडारा: जिले में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शहापुर इलाके के एक होटल में छापा मारकर दो परप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 307 किलो अफीम के टरफल बरामद हुए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग नशे का सामान लेकर भंडारा की ओर आरहे हैं। जानकारी के आधार पर भंडारा स्थानीय अपराध शाखा और जवाहरनगर थाने की पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी दिलीप गंगाराम बिश्नोई (24) और जयप्रकाश सहीराम बिश्नोई (25) राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी निवासी हैं।

यह तस्करी एक चोरी की गाड़ी  के जरिए की जा रही थी, आरोपियों ने कार की पहचान छुपाने के लिए उसपर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने कुल 85 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।