logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: फर्जी कंपनी में निवेश धोखाधड़ी मामले में अपराध शाखा ने 58 लाख रुपये की गाड़ियां की जब्त, पांच में से चार आरोपी गिरफ्तार


भंडारा: लाखों रुपए के निवेश पर भारी ब्याज और आवश्यकतानुसार निवेश की गई रकम लौटाने का लालच देकर एक फर्जी कंपनी के पांच लोगों ने 7 नागरिकों से 1 करोड़ 16 लाख रुपए की ठगी की। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

भंडारा के आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपियों से 58 लाख 15 हजार रुपये के वाहन जब्त किये गये हैं. इन वाहनों में 4 चार पहिया और 2 दोपहिया वाहन शामिल हैं. आरोपियों में गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी के हितेश मधुकर चुटे (35), गढ़चिरोली के वडसा के रत्नेश गुरुप्रसाद तिवारी (45), गोंदिया के अर्जुनी मोरगांव के पारसटोला के किशोर चरणदास गोंडाने (45), लाखांदूर के पाहुनगांव के मंगेश डाकराम वाणी (42) और इटान के रवींद्र प्रह्लाद बोरकर (51) का समावेश है।

पीड़ितों को जीटी कोर एसटी कंसल्टेंसी नामक फर्जी कंपनी में लाखों रुपये के निवेश पर बड़ी रकम ब्याज के साथ हजारों रुपये प्रति माह देने का लालच दिया गया था।