logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara:चिल्लर पैसों को लेकर महिला कंडक्टर ने यात्री के साथ की मारपीट; साकोली बस स्टैंड की घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


भंडारा: भंडारा जिले के लाखनी बस स्टैंड पर एक महिला कंडक्टर द्वारा चिल्लर के लिए यात्री की पिटाई करने की चौंकाने वाली घटना हुई। बस स्टेशन पर यात्रियों ने यात्री को लात और घुसो से पीटने का वीडियो रिकॉर्ड किया और जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद यात्री इस घटना को लेकर कड़ा गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आरोपी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

भंडारा जिले में महिला कंडक्टरों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता और मारपीट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले के लाखनी बस स्टैंड से फिर एक मामला सामने आया है, जहां चिल्लर के पैसों को लेकर महिला कंडक्टर ने यात्री के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर आरोपी महिला कंडेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जारही है।

भंडारा जिले में महिला कंडक्टर द्वारा पिटाई की यह दूसरी घटना है। आठ दिन पहले भी एक घटना हुई थी जहां एक महिला कंडक्टर ने एक छात्रा के बाल खींचकर उसकी पिटाई की थी। इस घटना के सामने आने के बाद यात्रियों में गुस्सा देखा जा रहा है। नागरिकों ने मांग है कि तुरंत मामला दर्ज किया जाए और पिटाई करने वाली महिला कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।