logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: दूध ले जाने वाले वाहन में अवैध सुगंधित तम्बाकू की तस्करी, करीब तीन लाख रुपये का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


भंडारा: भंडारा जिले की लाखनी तहसील के खुटसावरी में हल्दी राम कंपनी के दुग्ध वाहन से अवैध सुगंधित तम्बाकू की तस्करी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह माल जब्त कर लिया है।   

खुटसावरी में सिद्धि इंडस्ट्रियल गैस प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी के सामने सड़क पर हल्दीराम दूध टेंपो वाहन में अवैध रूप से सुगंधित तंबाकू का परिवहन हो रहा था। इस बात की सूचना पुलिस को मिली। सुचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर 2 लाख 95 हजार 480 रुपये का माल जब्त और सुगंधित तंबाकू भी जब्त कर ली है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है। आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे यह सुगंधित तम्बाकू नागपुर से ला रहे थे।