logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तालाब में डूबता रहा युवक, दोस्त बनाते रहे रील; पवनी तहसील की घटना


भंडारा: भंडारा के पवनी तालुका के चुल्हाड शेतशिवरा में रविवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय एक 17 वर्षीय युवक गहरे गड्ढे में डूब गया। मृतक युवक का नाम तीर्थराज बरसगड़े (निवासी सोनेगांव) है और उसे सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक था। लेकिन इसी वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार तीर्थराज अपने कुछ दोस्तों के साथ चूल्हाड़ इलाके में एक खेत में गया था। वहां उसने पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में तैरने का स्टंट करते हुए रील बनाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने दोस्तों को अपना मोबाइल फोन दिया और गड्ढे के दूसरे छोर से पानी में कूद गया। लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह डूबने लगा।

इस घटना के दौरान तीर्थराज मदद के लिए चिल्ला रहा था और अपने हाथ-पैर हिला रहा था, लेकिन यह सब देखने के बावजूद उसके दोस्त यह सोचकर वीडियो बनाते रहे कि यह रील का हिस्सा होगा। फिर, जब कोई उसकी तरफ नहीं बढ़ा, तो वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच कर रही है

घटना की जानकारी मिलते ही अड्याल पुलिस मौके पर पहुंची। तीर्थराज के शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अड्याल थाने में गहरे पानी में डूबने से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटना की आगे की जांच कर रही है।