logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: प्रिंसिपल ने छात्र की बेरहमी से की पिटाई, प्रशांत विद्यालय मटोरा की घटना; करधा पुलिस ने मामला किया दर्ज


भंडारा: स्कूल की दीवार गिरने की बात कहकर स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना भंडारा तालुका के मटोरा स्थित प्रशांत विद्यालय की है. इससे नाराज अभिभावकों ने स्कूल पर धावा बोल दिया. अभिभावकों की शिकायत के आधार पर करधा पुलिस में प्रिंसिपल प्रदीप गेडाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिस छात्र की पिटाई की गई उसका नाम कुलदीप नामदेव डोमाले (14) निवासी मटोरा है.

भंडारा तहसील के मटोरा स्थित प्रशांत विद्यालय के कुलदीप डोमाले नामक छात्र ने स्कूल की ईंट की दीवार को लात मारकर तोड़ दिया. इससे नाराज स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप गेडाम ने छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पिटाई में कुलदीप घायल हो गया. जैसे ही गांव में इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने स्कूल पर धावा बोल दिया और प्रिंसिपल से पूछताछ की. बाद में अभिभावकों ने करधा थाने पहुंचकर प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर करधा पुलिस स्टेशन में प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।