logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: वेश्यावृत्ति के अड्डे का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार


भंडारा: स्थानीय अपराध शाखा, भंडारा स्क्वॉड और मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (AHTU) की संयुक्त कार्रवाई ने शहर के रमाबाई अंबेडकर वार्ड इलाके में चल रहे एक वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

भंडारा थाना क्षेत्र में स्थित एक दो मंजिला मकान पर पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर छापा मारा गया। इस दौरान, मुख्य आरोपी संगीता धारगावे (45 वर्ष) को हिरासत में ले लिया गया। जाँच में पता चला कि आरोपी अपने आर्थिक लाभ के लिए ग्राहकों को बुलाती थी और बाहरी महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनके साथ देह व्यापार करती थी। उसके साथ दो अन्य लोग भी इस अवैध धंधे में संलिप्त पाए गए।

पुलिस ने मौके से ₹1,000 नकद और ₹20,020 मूल्य के दो मोबाइल फोन (वीवो और ओप्पो) जब्त किए, जिनकी कुल कीमत ₹21,020 है। इस गंभीर मामले में भंडारा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1346/2025 के अंतर्गत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 (1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जाँच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे और पोनि. चिंचोलकर के मार्गदर्शन में की गई। स्थानीय अपराध शाखा और एएचटीयू टीम द्वारा इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।