logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: सरकारी अनाज की हो रही तस्करी, जिला आपूर्ति अधिकारी ने ट्रक किया जब्त


भंडारा: गरीब लोगों को सरकार की तरफ से मुफ्त में राशन दिया जाता है।  लेकिन कुछ भ्रष्टाचारी  लोगों की मिलीभगत की वजह से ये अनाज जरूरतमंद लोगों के थाली में पहुंचने से पहले ही व्यापारियों को बेच दिया जाता है।  भंडारा जिले में तो  चावल व्यापारी के माध्यम से सरकारी अनाज वापस राशन की दुकान पर पहुंचाया जाता है। ये  धंधा कई सालों से चल रहा है. इस पर कई बार कार्रवाई भी की गई है लेकिन इस तरह की घटनाएं रुक नहीं रही हैं.

भंडारा स्थानीय अपराध शाखा से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रक को उस समय पकड़ा जब  नांदेड़ से ट्रक में राशन का चावल भर कर गोंदिया लाया जा  रहा था.  जांच के दौरान  राशन का फोर्टिफाइड चावल पाया गया।  इस मामले में  जिला आपूर्ति अधिकारी की शिकायत  पर मामला  दर्ज कर ट्रक जब्त किया गया है.