logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: सोनेगाँव के एक होटल में मां-बेटे ने की आत्महत्या की कोशिश, बेटे की मौत; मां की हालत गंभीर


नागपुर: शहर के  सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत एक होटल में मां और बेटे द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में बेटे की मौत हो गई है, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक बेटे का नाम सूरज और मां का नाम जयंती बताया गया है। दोनों मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूरज की डेड महीने पहले ही शादी हुई थी। लेकिन वैवाहिक जीवन शुरू हुए ज्यादा समय नहीं बीता था कि गुरुवार को उसकी पत्नी ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और स्थानीय पुलिस थाने के सामने आंदोलन किया जिसके चलते संबंधित पुलिस थाने में उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। इन घटनाओं के चलते पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव में आ गया था।

इसी बीच, बेंगलुरु में चल रहे आंदोलन  और अपराध दाखिल होने की जानकारी मिलते ही सूरज अपनी मां जयंती और अपने भाई संजय के साथ नागपुर पहुंचा। दोनों ने सोनेगांव इलाके के  होटल  रॉयल विला में ठहराव किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले से मानसिक रूप से परेशान होने के चलते  मां–बेटे ने होटल के कमरे में आत्महत्या करने का कठोर फैसला किया। हालांकि  इस घटना के समय उनका दूसरा बेटा संजय दूसरे कमरे में मौजूद था। 

कुछ समय बाद होटल कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में मिले। तुरंत सोनेगांव पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई, जबकि जयंती की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज  चल रहा है। 

घटना की जानकारी मिलते ही सोने गाँव पुलिस ने होटल में पंचनामा किया और आत्महत्या के प्रयास के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई सुसाइड नोट मिला है और बेंगलुरु में हुई बहू की मौत का इस घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं।

एक ओर दहेज उत्पीड़न के आरोप और दूसरी ओर नागपुर में मां–बेटे द्वारा आत्महत्या की कोशिश की इस घटना ने एक परिवार पर टूटे मानसिक दबाव की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।