logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara : महिला चोर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी, MP के बिलासपुर से की थी करीब 15 लाख के आभूषणों की ठगी


भंडारा: जिले की स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मध्य प्रदेश के बिलासपुर में तीन ज्वेलरी दुकानों से लगभग 14.56 लाख रूपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की ठगी कर भागी पांच महिलाओं को महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं बिलासपुर में ज्वेलरी की दुकानों को चकमा देकर कीमती गहनों के साथ फरार हो गई हैं और महाराष्ट्र की ओर भाग रही हैं। सूचना के आधार पर भंडारा पुलिस ने मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों की नाकाबंदी और गश्त शुरू की।गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें पांच महिलाएं सवार थीं।पूछताछ में महिलाओं ने टालमटोल वाले जवाब दिए, जिससे संदेह गहरा गया।

जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो एक बैग में कीमती सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद हुई।बिलासपुर पुलिस से संपर्क कर जब इन महिलाओं की पहचान करवाई गई, तो यह स्पष्ट हो गया कि यही महिलाएं बिलासपुर में ज्वेलरी दुकानों से ठगी कर फरार हुई थीं। इसके बाद भंडारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया और आगे की जांच हेतु उन्हें बिलासपुर पुलिस को सौंप दिया।