logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: पारशिवनी में गोतस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अपराध शाखा ने 58 गोवंशों को दिया जीवनदान


नागपुर: जिले की पारशिवनी के कन्हान थाना अंतर्गत स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गोतस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 58 गोवंशों को मुक्त कराने के साथ ही 46 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया है.

स्थानीय अपराध शाखा की टीम को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर कन्हान टोल नाके के पास मध्य प्रदेश से आ रहे डबल डेक्कर ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई. इस वाहन में कुल 58 गोवंशों को निर्दयतापूर्वक बांध कर रखा गया था. सभी मवेशियों को मुक्त कराने के बाद देवलापार गो अनुसंधान केंद्र भेज दिया गया है. 

प्रकरण में मवेशियों सहित मोबाइल फोन एवं ट्रक को मिलाकर कुल 46 लाख 71 हजार रुपए का माल जप्त किया गया है. इस प्रकरण में असलम अब्दुल हकीम खान, शहजाद फन्नेखान मंसूरी दोनों मध्य प्रदेश निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अनीस खान मध्यप्रदेश निवासी फरार हो गया है. प्रकरण को लेकर कन्हान थाने में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच शुरू है. 

देखें वीडियो: