logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

बुलढाणा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई, एक ही घर से 41 तलवारें जब्त


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के नांदुरा शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और स्थानीय अपराध शाखा द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति के घर से 41 तलवारें जब्त की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे को गोपनीय सूचना मिली थी कि नांदुरा, शाहीन कॉलोनी निवासी शेख वसीम शेख सलीम द्वारा मोटरसाइकिल पर अपने घर से अवैध रूप से धारदार तलवारें बेचने जा रहा है। उन्होंने तुरंत खामगाँव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोढ़ा को इसकी सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वयं अपनी टीम और स्थानीय अपराध शाखा बुलढाणा पुलिस बल के साथ नांदुरा के लिए रवाना हुए।

पुलिस ने शेख वसीम शेख सलीम को उसके घर के बाहर देखा। आरोपी शेख वसीम शेख सलीम अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर चावल की एक लंबी सफेद गठरी रखकर सवार होने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके घर जाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 82,000 रुपये मूल्य की कुल 41 तलवारें मिलीं। साथ ही, आरोपी द्वारा अपराध में प्रयुक्त 80,000 रुपये कीमत की काली पल्सर बाइक और उसका पुराना इस्तेमाल किया हुआ मोबाइल, कीमत 20,000 रुपये ऐसे कुल 1,82,000 रुपये जब्त कर किया गया।

इस मामले में, पुलिस ने आरोपी शेख वसीम शेख सलीम को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ सेना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।