logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी गिरफ्तार


नागपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शहर में कार्रवाई करते हुए 10 हजार की रिश्वत लेते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी एसईसीआर के नागपुर मंडल के कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधीक्षक ने अपने ही विभाग में तैनात एक कर्मी से तबादले को लेकर 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। वहीं मोलभाव के बाद वह 10 हजार पर राजी हुआ। हालांकि, शिकायतकर्ता को पैसे नहीं देने थे। इसके बाद वह सीबीआई के पास पंहुचा और अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

फरियादी की शिकायत पर ने सीबीआई ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों पर तलाशी ली जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे विशेष न्यायाधीश, सीबीआई मामले, नागपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।