logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 1.95 करोड़ कीमत का 975.5 किलोग्राम गांजा किया जब्त


नागपुर: राजस्व खुफिया निदेशालय ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 975.5 किलोग्राम संदिग्ध 'गांजा' जब्त किया। गांजे की कुल मूल्य 1.95 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई। डीआरआई ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है 

राजस्व खुफिया निदेशालय के नागपुर विभाग को जानकारी मिली की ट्रक के जरिये गांजा लाया जा रहा है। जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने मंगलवार सुबह बोरखेड़ी टोल नाके के पास ट्रक को रोका। गहनता से जाँच करने पर वर्मी कम्पोस्ट की बैग के नीचे छुपाए गए गंजे के 478 पैकेट मिले।


जिनका कुल वजन 975.5 किलोग्राम था। जिसकी कुल कीमत 1.95 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई। डीआरआई ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।