logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डीसीपी राहुल मदने की कार्रवाई, चार कुख्यात अपराधियों को छह महीने के लिए किया ताड़ीपार


नागपुर: शहर में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर डीसीपी राहुल मदने ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत गौतस्करी करने वाले कुख्यात चार अपराधियों को छह महीने के लिए नागपुर से तड़ीपार कर दिया है। तड़ीपार अपराधियों की पहचान मोहम्मद इमरान जाहिर कुरैशी (27),  राहिल कुरैशी वल्द छोटू कुरैशी (36), सरफराज हक़ अब्दुल हक़ (35) और आसिब कुरैशी (36) सभी आरोपी गड्डीगोदाम निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इमरान कुरैशी ने अन्य तीन आरोपियों के साथ मिलकर एक टोली बनाई और शहर के विभिन्न थानों में अपराधों को अंजाम देना शुरू किया। यही नहीं सभी आरोपी गौकशी सहित गौवंशों की तस्करी में भी शामिल रहे। जिसके कारण परिसर में आरोपियों को लेकर दहशत का माहौल तैयार हुआ। आरोपियों की परिसर में कितनी दहशत थी इसी से समझा का सकता है कि, डर के कारण अपराधियों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करता था। 

परिसर में अपराधियों की बढ़ती दहशत और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सदर पुलिस थाना प्रमुख मनीष ठाकरे ने नागपुर पुलिस आयुक्त के सामने प्रस्ताव पेश किया, इसके बाद नागपुर सहआयुक्त परिमंडल क्रमक दो के प्रमुख राहुल मदने के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए अभी आरोपियों को छह महीने के लिए नागपुर शहर से तड़ीपार कर दिया गया।