logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर में साइबर ठगों का बड़ा कारनामा: क्रिप्टो और शेयर निवेश के नाम पर 1.86 करोड़ की ठगी


नागपुर: नागपुर शहर में साइबर अपराधियों ने निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी कर दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। क्रिप्टो करंसी और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.86 करोड़ रुपये की राशि हड़प ली गई। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने सायबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पहली घटना में, अमरावती मार्ग निवासी कृष्णा, जो एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं, 25 जुलाई को फेसबुक और व्हाट्सएप्प ब्राउज़ कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें क्रिप्टो करंसी में निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कराकर शुरुआत में 1 लाख रुपये निवेश करवाए गए और बदले में 4 लाख रुपये लौटाकर विश्वास जीत लिया गया।

इसके बाद कृष्णा ने बार-बार निवेश कर कुल 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये भेज दिए। यहां तक कि उन्होंने दोस्तों से उधार लेकर भी रकम जमा की। ऑनलाइन खाते में मुनाफा दिखाया जाता था, लेकिन पैसे मांगने पर टालमटोल शुरू हुई और आखिरकार संपर्क तोड़ दिया गया। कृष्णा की शिकायत पर पुलिस ने ठगी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में बेलतरोडी निवासी कल्याणी को व्हाट्सएप्प पर शेयर बाजार में निवेश संबंधी संदेश मिले। वह एक ग्रुप से जुड़ गई, जहां कथित सिन्हा, आनंद राठी, रत्नाकर   नामक ठगों  ने उसे निवेश के लिए मजबूर किया। मुनाफे का लालच देकर कल्याणी से 23 लाख 70 हजार रुपये निवेश कराए गए। बाद में जब ठगी का पता चला तो उन्होंने सायबर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने ठगी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

दोनों घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि साइबर ठग सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि लालच में आकर किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर निवेश न करें।