logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वोटिंग काउंटिंग से पहले शहर में बड़ी घटना, 500 सिलेंडर से भरा ट्रक गायब; पुलिस सहित एटीएस ढूढ़ने में लगी


नागपुर: नागपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग की गिनती चार जून सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली है। मतगणना के पहले शहर में बड़ी घटना हो गई है। जहां 504 सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक गायब हो गया है। घटना सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीताबर्डी पुलिस सहित एटीएस ने ट्रक को ढूढ़ने का काम शुरू कर दिया है। वहीं ऐतिहातन तौर पर पुलिस ने वोटिंग काउंटिंग की जगह वाली जगह यानी कलमना मार्किट यार्ड को सील कर नाकाबंदी कर दी गई है। 

बेलतरोडी पुलिस थाने के वर्धा रोड पर एचपीसीएल गैस कंपनी है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक एम 40 एके 6298 जिसमें करीब 504 गैस सिलेंडर भरे हुए थे ड्राइवर ने कंपनी के बाहर ही खड़ा किया था और अपने घर चला गया था। आज सुबह जब ड्राइवर अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो उसे गैस से भरा हुआ ट्रक गाइब दिखा। जिसके बाद इसकी जानकारी बेलतरोड़ी पुलिस को दी गई।

इस घटना के बाद ही शहर पुलिस में खलबली मच गई बताया जा रहा है एटीएस सहित क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें इस ट्रक की तलाश कर रही है. इस मामले के सामने आने के बाद लोकसभा मतगणना के चलते मतगणना केंद्र के आसपास पुलिस की घेराबंदी और भी चौक चौबंत कर दी गई है.साथ इस ट्रक की पूरे शहर भर में सरगर्मी से तलाश की जा रही है।