logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बोगस शालार्थ आईडी घोटाले में बड़ा खुलासा, चिंतामन वंजारी फिर SIT के गिरफ्त में!


नागपुर: फर्जी शालार्थ आईडी घोटाले में SIT ने फिर एक बार पूर्व शिक्षण उपसंचालक चिंतामन गुलाबराव वंजारी को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वंजारी ने कई फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति में भूमिका निभाई और उनके लिए बोगस शालार्थ आईडी बनाई थी। 

फर्जी  शालार्थ आईडी घोटाले में पहले भी महेंद्र म्हैसकर के घर पर एसआईटी की छापेमारी हो चुकी है, जहां से भारी मात्रा में दस्तावेज़ बरामद किए गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि तुमसर के विनोद हाईस्कूल में शिक्षक सदानंद जांगड़े की नियुक्ति भी पूरी तरह फर्जी थी। इसमें स्कूल के प्रमुख चेतन डोंगरे और सचिव गंगाधर डोंगरे की भूमिका भी उजागर हुई है।

27 जून को इन तीनों को गिरफ्तार किया गया था और अब पूछताछ में वंजारी का नाम दोबारा सामने आया है। एसआईटी ने वंजारी को सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट के ज़रिए कस्टडी में लिया है। कोर्ट ने वंजारी को 4 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

बोगस शालार्थ आईडी घोटाला अब राज्य भर में तूल पकड़ चुका है। विधानसभा में भी इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही एसआईटी में शिक्षण विभाग के विशेषज्ञों को शामिल करने की मांग कर रहे हैं।