logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रतापनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोर टोली का किया भंडाफोड़; चार आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: रात के समय शहर में घूम कर बंद घरों को निशाना बनाने वाली टोली का पर्दाफाश करते हुए नागपुर के प्रताप नगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के चार मामलों का पर्दाफाश करते हुए  करीब 3 लाख 70 रुपये का माल भी बरामद किया है।

प्रताप नगर पुलिस थाने के जयताला रोड स्थित भाउ साहेब सुरवे निवासी अजय वायगावकर की मोटरसाइकिल को उनके घर के सामने से अज्ञात चोर चुरा ले गए थे. इसकी शिकायत उन्होंने प्रताप नगर पुलिस से की थी. पेट्रोलिंग के दौरान चारों आरोपी पुलिस को दो दुपहिया वाहनों पर जाते हुए संदिग्ध रूप में मिले थे.पूछताछ करने पर उनके पास मिली दोनों गाड़ियां चोरी की निकली.

पुलिस थाने लाकर जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने शहर के अजनी, सोनेगांव और  बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी. पुलिस ने उनकी निशान देहि पर चोरी के करीब 3,70,000 रुपये के माल भी बरामद किया है. उनके खिलाफ इससे पहले भी शहर के अलग-अलग थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं. पकड़े गए आरोपियों में आदित्य रहांगडाले, करण बुलकुंडे, कुणाल शर्मा और सुजल  ढाले का समावेश है.