logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती के बाद विवाहित महिला के साथ ब्लैकमेलिंग 


यवतमाल-सोशल मीडिया साइट्स पर ज्यादा एक्टिव रहना कभी कबार बेहद ख़तरनाक हो जाता है.इसका एक और उदहारण यवतमाल में देखने को मिला है.जहां एक विवाहित महिला को इंस्ट्राग्राम पर एक युवक से मित्रता करना ख़ासा मंहगा पड़ा.आरोपी ने पीड़िता महिला को बने दोस्ती के जाल में फंसाया और बाद में उसे ब्लैकमैल करने लगा.यवतमाल जिले के लोहारा में सामने आयी घटना में 28 वर्षीय युवक परीक्षित माणिकराव सोनोने ने एक विवाहित महिला से पहले दोस्ती की बाद उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ अत्याचार किया और बाद उसने पीड़िता ने कई बार पैसे भी ऐंठे इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता से सोना भी लिया।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत के अनुसार आरोपी ने दोस्ती की आड़ में महिला से नजदीकी बढ़ाई और कुछ तस्वीरें निकाल ली इसके बाद आरोपी ने तस्वीरों को पीड़िता के पति को दिखाने की धमकी देते हुए उसके साथ अत्याचार किया।इसके बाद उसने पीड़िता से लगातार कई बार पैसे मांगे। डर में पीड़िता ने आरोपी को पहले 10 हजार फिर 12 हजार और बाद में 10 ग्राम सोने की चेन दी.आरोपी के साथ लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई जिसके बाद अवधूतवाड़ी पुलिस में मामला दर्ज कराया गया.पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.