logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर में खून का तांडव! डबल मर्डर से दहला शहर; अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त!


नागपुर: शांति का टापू कहे जाने वाली उपराजधानी नागपुर रविवार की रात खून से लाल हो गई। अलग-अलग इलाकों में हुई दो हत्याओं की वारदातों से शहर दहल उठा। एक ही रात में हुई तीन हत्याओं ने शहर की कानून व्यस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। शहर के विभिन्न थानों में हुई हत्या की वारदातों ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी है। तीनों ही हत्या की घटनाएं कुछ घंटों के अंतराल में सामने आईं, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहली घटना नागपुर शहर के लकड़गंज थाना क्षेत्र के पुरानी मंगलवारी स्थिति गुजरी चौक पर हुई। जहां चार आरोपियों ने पुराने विवाद में युवक की हत्या चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हर्षल अनिल सौदागर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी प्रज्वल कनारकर, प्रज्वल डोरले, वैभव हेड़ाऊ और राहुल शेटे सभी जूनी मंगलवारी निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हर्षल और आरोपी प्रज्वल कानारकर के बीच वाहन उठाने को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, दोस्तों की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हो गया था। घटना वाले दिन आरोपी प्रज्वल अपने तीन दोस्तों के साथ गुजरी चौक पर बैठा हुआ था।

इसी दौरान हर्षल अपने तेज रफ़्तार दो पहिया के साथ वहां पहुंचा और चारों पर चढाने का प्रयास किया। इससे सभी डर और उन्होंने हर्षल से ऐसा करने को लेकर सवाल पूछा। हालांकि, इस दौरान हर्षल ने आरोपियों को अपशब्द कहें जिसे लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी प्रज्वल घर गया और चाकू लाकर हर्षल के गर्दन में वार कर दिया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हर्षल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दूसरी घटना गणेशपेठ थाना क्षेत्र में हुई।