logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दस दिनों से लापता छात्रा का मिला शव, सिर पर घाव के निशान, हत्या किए जाने की आशंका


यवतमाल: यवतमाल के वाघापूर स्थित शुभम कॉलनी की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा का सोमवार सुबह बोरगांव घाट में शव मिला। छात्रा का शव मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई है। 

छात्रा 5 दिसंबर को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। हालांकि उसके बाद घर वापस नहीं लौटी, जिसके चलते परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और परिवार ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन छात्र का पता लगाने में नाकाम साबित हुई। वहीं, सोमवार सुबह उसका शव बोरगांव घाट में मिला। 

छात्रा का शव बुरी तरह सड़ चुका है। पुलिस को मृतका के सर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं। मृतका का नाम धनश्री पेटकर है। पुलिस को शव के पास एक पर्स और महिला के जूते पड़े मिले। ग्रामीण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।