logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

द्वारका वाटरपार्क के गार्डों और बाउंसरों ने परिवार से की मारपीट; दो महिलाएं हुई बेहोश, पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: द्वारका वाटरपार्क में तैनात सुरक्षा गार्डों और बाउंसरों द्वारा एक परिवार से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरक्षगर्मियों ने न केवल मारपीट की बल्कि महिलाओं और पुरूषों को कई घंटों तक कमरे में बंद भी रेखा। इस मारपीट में दो महिलाएं बेहोश हो गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उनकी पिटाई बंद नहीं की और न ही अस्पताल लेकर गए। पीड़ितों की शिकायत पर  पाटनसवांगी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को कामठी निवासी साक्षी घारोटे, सोनाली शिंदे, विवेक शिंदे, पवन शिंदे, मयूर घाटोलो और उनके दो मित्र शत्रु व मयूर कुल सात लोग सुबह द्वारका वॉटर पार्क पहुंचे थे. शाम 6 बजे वॉटर पार्क बंद होने का समय था. इसलिए सभी लोग बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पार्क के एक सुरक्षा गार्ड से पीड़ितों का विवाद हो गया. इसके बाद अन्य सुरक्षा गार्ड और बाउंसर भी वहां पहुंच गए और साक्षी घारोटे, सोनाली शिंदे, विवेक शिंदे, शत्रु और मयूर इन पांच लोगों के साथ मारपीट की गई. इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है।

इसके बाद पवन शिंदे ने कामठी में अपने एक मित्र से नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार का नंबर लिया और उन्हें फोन कर पूरा मामला बताया. इसके बाद ग्रामीण पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई शुरु हुई. जब यह जानकारी द्वारका वॉटर पार्क के कर्मचारियों को मिली तो उन्होंने साक्षी घारोटे और सोनाली शिंदे जो कि बेहोश थी को इकोस्पोर्ट गाड़ी में डालकर पाटणसावंगी के सरकारी अस्पताल में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।

पाटणसावंगी पुलिस चौकी के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और बेहोश महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस से नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पाटणसावंगी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की गई है. घटना खापा पुलिस स्टेशन की सीमा में होने के बावजूद वहां से समय पर मदद क्यों नहीं पहुंची. यह सवाल अब पीड़ित और उनके परिवार द्वारा किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि गत सप्ताह भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया था. लेकिन नागपुर जिले के एक बड़े राजनेता के फोन से खापा पुलिस ने खानापूर्ति की कार्रवाई की. इस वजह से द्वारका वॉटर पार्क के लोगों का मनोबल बढ़ गया है.

एक घंटे तक कमरे में रखा बंद 

बाउंसरों ने 5 लोगों को वॉटर पार्क के एक कमरे में बंद कर दिया और एक घंटे तक वहीं रखा. पवन शिंदे और मयूर घाटोले ने सुरक्षा गार्डों और बाउंसरों से बार-बार विनती की, क्योंकि साक्षी घारोटे और सोनाली शिंदे मारपीट के कारण बेहोश हो गई थी. पवन शिंदे ने खापा पुलिस स्टेशन और डायल 112 पर मदद के लिए फोन किया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।