logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए प्रेमी ने प्रेमिका को किया ब्लैकमेल


नागपुर- अश्लील फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी ने अपनी ही प्रेमिका को चोर बनने के लिए मजबूर किया। बदनामी से बचने के लिए प्रेमिका ने अपने ही घर में चोरी की और क़रीब एक लाख रूपए कीमत में अपनी माँ के गहने प्रेमी को सौंप दिए.दिवाली से पहले माँ ने घर की साफ-सफाई की और गहनों का डब्बा निकाला तो उसे गहने नदारद मिले जिसके बाद गहनों की चोरी का यह मामला उजागर हुआ.इसके बाद पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी.पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय पीड़िता बारहवीं की छात्र है.उसकी माँ ग्रहणी है जबकि पिता जिला परिषद में कार्यरत है.पीड़िता का सोशल मीडिया स्नैपचैट में अकाउंट है यही उसकी मुलाकात शहर के मानेवाड़ा निवासी 27 वर्षीय कुणाल गणेश यादव से हुई.पता चला है की कुणाल बेरोजगार होने के ही साथ शराब के नशे का आदी भी है.सोशल मीडिया साईट पर पहले दोनों की मुलाकात हुई जो दोस्ती में बदली फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया.पीड़िता की आरोपी से अक्सर फुटाला तालाब में मिलने बुलाता था.आरोपी ने खुद को ग्रेजुएशन का छात्र बताया था और स्पर्धा परीक्षा की तैयारी किये जाने की जानकारी दी थी. यही कारण थे कि पीड़िता ने उससे अपनी नजदीकियां भी बढ़ाई थी.इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को दोस्तों के साथ पार्टी भी दी थी.नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी ने पीड़िता से किताब खरीदने के लिए 10 हज़ार रूपए भी मांगे थे.पीड़िता ने घर वालों से लेकर यह पैसे आरोपी को दिए थे.इस घटना के बाद आरोपी के हौसले बढ़ गए.एक दिन आरोपी पीड़िता को अंबाझरी तालाब ले गया जहां उसके उसके अश्लील चित्र निकाले। इसके बाद से वह लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा.कई बार डरकर पीड़िता ने आरोपी को पैसे भी दिए लेकिन हाल फ़िलहाल में आरोपी ने पीड़िता से उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए 1 लाख रूपए की मांग की,खुद की बदनामी के डर से इस बार नाबालिग पीड़िता ने अपनी ही माँ के गहने चुरा लिए.और प्रेमी द्वारा प्रेमिका को ब्लैकमेल किये जाने का यह पूरा मामला सामने आया.