logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री फडणवीस और सुधीर मुनगंटीवार को जान से मारने की धमकी


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर यह धमकी दी गई है। मस्की फैमिली की तरफ से दोनों नेताओं को यह धमकी मिली है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी दम्पति बाबा और शोभा मस्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी वाला वीडियो पोस्ट किया गया है। राजुरा शहर में रहने वाले और लगातार विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लेने वाले दंपत्ति बाबा मास्की और शोभा मास्की ने गाली-गलौज कर जान देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गढ़चंदूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

इस बीच पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है. इस मामले में गढ़चंदूर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस शख्स को कड़ी सजा देने की मांग की है. अलग विदर्भ, अतिक्रमण करने वाले किसानों को जमीन के पट्टे, वन्यजीवों द्वारा फसल क्षति पर टिप्पणी करने पर देवेंद्र फड़नवीस और सुधीर मुनगंटीवार को जान से मारने की धमकी मिली है।