logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम कावले और हवाला कारोबारी शैलेश लखोटिया के ठिकानों पर ईडी का छापा, रायपुर और नागपुर कार्यालय की संयुक्त कार्रवाई


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शहर के सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम कावले (Purushottam Kawale) के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने सराफा व्यापारी के इम्प्रेस सिटी स्थित ऑफिस सहित कई ठिकानो पर एक साथ रेड मारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान हवाला कारोबारी लखोटिया के ठिकानों पर भी रेड की गई है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के अधिकारीयों ने नागपुर के  अधिकारीयों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सराफा व्यापारी के ऊपर हुई ईडी की इस कार्रवाई से शहर के अन्य सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की यह कार्रवाई हवाला कारोबारी शैलेष लखोटिया और सराफा कारोबारी पुरुषोत्तम कावले के आवास और व्यावसायिक ठिकानों पर की गई। ईडी की टीम शुक्रवार तड़के लखोटिया और कावले के ठिकानों पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुरुषोत्तम कावले के इतवारी स्थित 'सागर ज्वेलर्स' और गांधीसागर इंदिरानगर के समीप स्थित फ्लैट पर ईडी की टीम ने एक साथ दबिश दी। उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। गौरतलब है कि कावले इससे पहले डीआरआई की कार्रवाई में भी सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

वहीं, हवाला कारोबारी शैलेष लखोटिया के घर और कार्यालय में भी ईडी का छापा पड़ा। वर्धनमान नगर स्थित आवास और दफ्तर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। लखोटिया पर हवाला लेनदेन के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा कारोबार में संलिप्त होने की भी आशंका जताई जा रही है। बता दें कि लखोटिया के दो भाइयों की वर्ष 2007-08 में डकैती के दौरान हत्या हो चुकी है।

नागपुर में इन दिनों ऑनलाइन सट्टा कारोबार तेजी से फैल रहा है। 'लोटस365' जैसी बेटिंग साइट्स ने कई युवाओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, लेकिन अब तक इन पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है। ईडी की यह कार्रवाई हवाला और सट्टा कारोबार की जड़ों तक पहुंचने का संकेत मानी जा रही है। शहर में इस ऑपरेशन को लेकर हलचल मची हुई है और छानबीन फिलहाल जारी है।