logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, दो साल से पहचान छुपा यवतमाल में रह रहा था


यवतमाल: यवतमाल पुलिस की एलसीबी को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुपेंद्र सिंग उर्फ रघु उर्फ  भिंडा, जालंधर पंजाब निवासी के रूप में हुई है। भिंडा पिछले दो साल से पहचान बदलकर यवतमाल में रह रहा था। आरोपी के ऊपर पंजाब और राजस्थान में हत्या सहित 16 आपराधिक मामले दर्ज है। 

शनिवार को यवतमाल पुलिस की एलसीबी ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बिश्नोई गैंग के मेंबर भुपेंद्र सिंग उर्फ रघु उर्फ भिंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भिंडा को जाम रोड परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉरेंस के करीबी बिन्नी गुजर का गुर्गा है। भिंडा के ऊपर राजस्थान और पंजाब में हत्या सहित विभिन्न संगीन अपराधों के तहत 16 मामले दर्ज है। आरोपी मुलता पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला है।

यवतमाल पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने बताया कि, दो साल पहले आरोपी ने राजस्थान के बाड़मेर में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। राजस्थान पुलिस ने आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा हुआ है। इसी के साथ पंजाब में हत्या की एक वारदात को लेकर उसे 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।

एसपी चिंता ने बताया कि, "पंटरों के माध्यम से हमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर के यवतमाल में रहने की जानकारी मिली। जानकारी पुख्ता होने के बाद हमने रेड मारी और आरोपी को गिरफ्तार किया।" उन्होंने आगे बताया कि, आरोपी पिछले दो सालों से खुद को राजस्थानी मारवाड़ी बताकर रह रहा था। उसने लोगों को बताया था कि, वह माहुर में एक ढाबा चलता है।" पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस को सौंप दिया है।