logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुराने विवाद में अपराधी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: उपराजधानी नागपुर ऑरेंज सिटी से अब मर्डर सिटी बनता जा रहा है। कोई भी ऐसा दिन नहीं जा रहा है, जब शहर में हत्या की वारदात नहीं हो रही है। गुरुवार को फिर एक हत्या की वारदात सामने आई है। जहां पुराने विवाद में एक अपराधी को मौत के घाट उतार दिया गया। मर्डर की घटना यशोधरा नगर स्थान क्षेत्र के वनदेवी नगर चौक में हुई। मृतक की पहचान सोहेल चांद (25) के रूप में हुई है। मृतक के ऊपर एमपीडीए सहित कई मामले दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरे आम और दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन देवी नगर चौक पर गुरुवार दोपहर हत्या की यह घटना हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय वनदेवी नगर निवासी सोहेल चांद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोहेल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है उसपर ड्रग्स स्मगलिंग, चोरी सहित कई संगीन अपराध दर्ज हैं। सूत्रों की माने तो दो दिन पहले ही उसका परिसर में ही रहने वाले शेख शादाब शेख शहजाद (26), मोहम्मद सादिक अंसारी (29) और नौशाद शेख शहजाद (27) के साथ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

बताया जा रहा है कि यह मामला यशोधरा नगर पुलिस थाने में भी पहुंचा था। हालांकि मृतक सोहेल चाँद तब पुलिस के हाथ नहीं लगा था। पुलिस में शिकायत होने की जानकारी मिलने के बाद सोहिल युवकों के घर पर जाकर उनके परिजनों को भी धमकी दे रहा था। इससे आहत होकर ही तीनों युवकों ने उसकी हत्या करने की ठान ली। 

गुरुवार दोपहर जैसे ही इन तीनों को वन देवी चौक पर सोहेल चांद दिखाई दिया इन तीनों ने कोयते से हमला कर  बीच चौक पर ही उसकी  हत्या कर दी  और मौके से फरार हो गए। इस दौरान किसी ने वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए परिसर में खलबली मच गई और परिसर वासियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने  शवको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और हमलावरों की तलाश करने लगी।

हालांकि कुछ देर की तलाश में ही पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है की मृतक सोहेल चाँद का बस्ती में आतंक था उसके खिलाफ इससे पहले भी ड्रग्स तस्करी चोरी लूटपाट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज  थे। इससे पहले कि वह युवकों को कोई हानि पहुंचा पता उन्होंने ही मिलकर दिनदहाड़े उसकी निर्मम हत्या कर दी।