logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मेल कर दी गई धमकी


नागपुर: उपराजधानी नागपुर के सेमिनरी हिल स्तिथ सीजीओ काम्प्लेक्स में मौजूद पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (Petroleum and Explosives Safety Organisation) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेजकर यह धमकी दी है। धमकी मिलने की जानकारी सामने आते ही नागपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। जाँच करने पर पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि, धमकी किसने दी है।

नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में स्थित सीजीओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कुछ समय के लिए शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह धमकी पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) को ईमेल के जरिए प्राप्त हुई थी। मेल में लिखा था कि दोपहर 2:30 बजे तक सीजीओ परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। गिट्टीखदान पुलिस, बम शोधन और नाशक पथक ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और सघन जांच शुरू कर दी।

सीजीओ बिल्डिंग में पीईएसओ के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। धमकी की सूचना मिलते ही पांचवीं मंजिल, जहां पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन का कार्यालय है, को विशेष रूप से सुरक्षा घेरे में लिया गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए बिल्डिंग में कामकाज रुका और कर्मचारियों में भय और चिंता का माहौल बन गया।

बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड  ने पूरी इमारत की गहन जांच की। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे पुलिस और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी हैं, और फिलहाल बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित है। स्थिति अब सामान्य है।

पुलिस ने धमकीभरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को अलर्ट कर दिया है। संबंधित ईमेल की ट्रेसिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा। धमकी के चलते सीजीओ बिल्डिंग में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मुस्तैदी से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल बिल्डिंग सुरक्षित है और सभी कार्यालयों में कामकाज सामान्य रूप से जारी है।

सेमिनरी हिल स्थित सीजीओ काम्प्लेक्स में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय है। केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग, सीबीआई, रीजनल पोस्ट ऑफिस,सेंट्रल वाटर कमीशन सहित विभिन्न केंद्रीय विभाग यहाँ से काम करते है। जिसमें रोजाना सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। केंद्रीय कार्यालय को उड़ाने की धमकी को देखते हुए पुलिस लागातर जाँच में जुटी हुई है।