logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दिनदहाड़े हत्या की वारदात से फिर दहला नागपुर, नाबालिग ने चाकू से गोदकर 16 वर्षीय छात्रा को उतारा मौत के घाट


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur City) फिर एक बार हत्या से दहल गया। शुक्रवार दोपहर अजनी थाना क्षेत्र (Ajni Police Station) के गुलमोहर कॉलोनी में एक नाबालिग युवक ने 16 वर्षीय छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा अजनी के सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ती थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग रामबाग परिसर का निवासी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कुल से छुट्टी होने के बाद छात्रा अपने घर जा रही थी, तभी आरोपी ने फ़ोन कर उसे मिलने बुलाया। जैसे ही नाबालिग मिलने पहुंची दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने जेब से रखा चाकू निकाला और छात्रा पर वार कर दिया।

आरोपी ने कई वार किये, जिससे मौके पर छात्रा की मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।