logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पैंट और बनियान में छिड़ककर लाया सोने का पाउडर, कस्टम ने करीब 900 ग्राम सोना किया जब्त


नागपुर: नागपुर कस्टम डिपार्टमेंट ने एयर अरबिया एयरवेज से शारजाह से नागपुर आये एक व्यक्ति को 822.550 ग्राम सोने के पेस्ट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेंट और बनियान में सोने का पाउडर स्प्रे कर रखा था। पकड़े गए माल की कीमत कुल 77,28,448 रुपये है।    

विभाग को गुप्त जानकारी मिली शुक्रवार 23 फरवरी को शारजाह से नागपुर आने वाली एयर अरबिया एयरवेज की उड़ान से एक पुरुष यात्री सोना लेकर आ रहा है। टीम ने सुचना के आधार पर जाल बिछाया और यात्री की पहचान कर उसे रोका। 

यात्री के पास से पेंट और बनियान में स्प्रे कर, सिलके छुपाया गया विदेशी मूल का सोने का पेस्ट मिला। इस सोने का कुल वजन 822 ग्राम है। विभाग ने इसके अलावा तस्कर के पास से 8 किलोग्राम केसर, पांच एप्पल आईफोन -15 प्रो मैक्स मोबाइल फोन, और 7 एप्पल की घड़ियां भी बरामद की हैं। 

देखें वीडियो: