logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाडी में दिनदहाड़े अपराधी की निर्मम हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट


नागपुर: वाडी पुलिस थाना अंतर्गत दिनदहाड़े एक अपराधी की उसके ही साथी ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक लिखित उर्फ लक्की आड़े (28) साई नगर, दाभा निवासी बताया जा रहा है, जबकि आरोपी सागर घोष (26) साई नगर निवासी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्की आड़े अपराधिक प्रवृत्ति का है।  उसके खिलाफ हत्या, मारपीट,  जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे गांजा पीने की भी आदत है। वह पिता के साथ ट्रांसपोर्ट का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 के दरमियान लक्की टेकडी वाडी जिला परिषद स्कूल के बाजू में स्थित अपने दोस्त विक्की लोखंडे (3४) के घर पर शराब और गांजा पीने के लिए आया था। वहीं पर वह विक्की और दोस्त आरुष उर्फ सागर घोष (26) के साथ बैठकर शराब और गांजा पीने लगे। 

इस दौरान किसी बात को लेकर सागर की लक्की के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद सागर ने अपने पास के तेज धार हथियार से लक्की के सिर पर कई बार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया। खून से लथपथ जमीन पर पड़े लकी को देखते ही विक्की भागते हुए बस्ती में गया और हत्या की जानकारी दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही वाडी पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटना का पंचनामा कर आरोपी की तलाश करने लगी। बाद में सागर उर्फ आरुष घोष को पुलिस ने हिरासत में लिया। सागर टाटा एस गाड़ी चलाता है। हालांकि इस हत्या के मामले में विक्की लोखंडे की भी भूमिका संदिग्ध है जिस को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।