logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अपनी ही बेटी और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर की बेरहमी से हत्या, किया आत्मसमर्पण


अकोला: पिता ने ही गहरी नींद में सोई बेटी और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना रामदास पेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के पास एक कॉलोनी में सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई।

आरोपी  मनीष और उसकी पत्नी रश्मी के बीच पारिवारिक विवाद के कारण कुछ  साल से रश्मी अपनी बेटी के साथ नांदेड़ में अपने मायके में  रह रही थी। 25 अप्रैल को मनीष के परिजन की  शादी थी, इसलिए उसकी पत्नी रश्मि अपनी बेटी के साथ 23 अप्रैल को उसके घर आई। 

रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। रात में मनीष, उसकी पत्नी, बेटी और उसके पिता सो रहे थे। तभी मनीष ने पत्नी और 9 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया और  रामदास पेठ पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी मनीष म्हात्रे को गिरफ्तार कर  कोर्ट में पेश किया जहा उसे 27 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।