logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Buldhana: गाय चोरी और तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई कार, वीडियो हुआ वायरल


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के खामगांव शहर के घाटपुरी नाका इलाके में आधी रात के आसपास अज्ञात चोरों द्वारा गाय चुराने की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानेदार पीतांबर जाधव ने बताया कि इस संबंध में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई की रात एक सफेद रंग का चार पहिया वाहन पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर रुका। कुछ ही देर में वाहन में सवार दो लोगों ने पेट्रोल पंप के सामने बैठी एक गाय को जबरन गाड़ी में खींच लिया और वहां से भाग गए। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखी गई है। गाय चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस घटना से इलाके के नागरिकों में रोष की लहर फैल गई है।